Karnataka Hakkipikki Adivasi Boy Torture Viral Video | Channagiri | कर्नाटक में आदिवासी लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा: अंडरवियर में लाल चीटियां डाली; वीडियो वायरल होने पर 9 लोग गिरफ्तार

By
On:
Follow Us




बैंगलुरु2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पीड़ित के चाचा और रिश्तेदारों ने चोरी और महिलाओं से गलत व्यवहार करने के आरोप में लड़के के साथ मारपीट की। - Dainik Bhaskar

पीड़ित के चाचा और रिश्तेदारों ने चोरी और महिलाओं से गलत व्यवहार करने के आरोप में लड़के के साथ मारपीट की।

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में आदिवासी समुदाय के नाबालिग लड़के को चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा गया। घटना 4 अप्रैल को चन्नागिरी तालुका के अस्तपनहल्ली गांव की है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक किशोर हक्की पिक्की जनजाति का है। इसी समुदाय के कुछ लोगों ने पहले किशोर के कपड़े उतारकर सुपारी के पेड़ से बांधाकर पीटा। इसके बाद उसके अंडरवियर में लाल चीटियां डाल दीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित के चाचा और रिश्तेदारों ने चोरी और महिलाओं से गलत व्यवहार करने के आरोप में उसके साथ मारपीट की।

4 तस्वीरों से पूरी घटना समझिए…

लाल शर्ट पहने लड़के ने नाबालिग को पकड़े रखा दूसरा लड़का प्लास्टिक वायर से पीटता रहा।

लाल शर्ट पहने लड़के ने नाबालिग को पकड़े रखा दूसरा लड़का प्लास्टिक वायर से पीटता रहा।

लड़का बचने की कोशिश करता रहा, कुछ देर बाद उसे पेड़ से बांध दिया।

लड़का बचने की कोशिश करता रहा, कुछ देर बाद उसे पेड़ से बांध दिया।

पेड़ से बंधने पर एक लड़के ने नाबालिग के ऊपर लाल चीटियां डाल दीं।

पेड़ से बंधने पर एक लड़के ने नाबालिग के ऊपर लाल चीटियां डाल दीं।

नाबालिग दर्द से चिल्ला रहा था तो एक लड़का उसे चिढ़ाने के लिए नाचने लगा।

नाबालिग दर्द से चिल्ला रहा था तो एक लड़का उसे चिढ़ाने के लिए नाचने लगा।

बांधकर पीटने की अन्य घटनाएं…

5 किलो तरोई चुराने पर पेड़ से बांधकर पीटा

comp 691726142472 1744032848 ePress on

प्रयागराज में दलित युवक को पेड़ से बांधकर तीन लोगों ने पीटा। घटना पिछले साल 10 सितंबर की है। वीडियो वायरल होने पर मामला सामने आया था। वीडियो में दिख रहा था कि आसपास खड़े लोग युवक को हर तरफ से थप्पड़ और लात मार रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति कहता सुनाई दे रहा है कि आज तुझे बताता हूं, बहुत हीरो बनता है। युवक उनसे बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रहा है। युवक पर 5 किलो तरोई चुराने का आरोप था। पूरी खबर पढ़ें…

रिश्तेदारों ने युवक को बंधक बनाया, जूतों की माला पहनाई

021727164771 1744033892 ePress on

छोटा भाई महिला को भगा ले गया तो रिश्तेदारों ने बड़े भाई से मारपीट की। छह लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा। इतना ही नहीं युवक को महिलाओं के कपड़े तक पहनाकर जूतों की माला पहना दी। मामला राजस्थान के बारां जिले में बोरिना गांव का है। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामला पिछले साल 22 सितंबर का है। पूरी खबर पढ़ें…

—————————————————————-

मारपीट की यह खबर भी पढ़ें…

बिहार में विधवा महिला की पेड़ से बांधकर पिटाई, ससुरालवालों पर आरोप

ladscape651743406907 1744034363 ePress on

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जेठ, जेठानी और सास ने विधवा बहू को पेड़ से बांधकर पीटा। मामला 30 मार्च की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित अमरूद के पेड़ से बंधी दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Mint kapil

I am an independent thinker and student. I like writing blogs a lot. I have been writing for the last 4 years.

For Feedback - samvadshiv@gmail.com

Related News

Leave a comment