- कोई समाचार नहीं
- राष्ट्रीय
- ब्रेकिंग न्यूज सुर्खियों में आज, चित्र, वीडियो और बहुत कुछ दीनिक भास्कर से
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार को 17 साल के एक किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावर की पहचान और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
घटना की खबर फैलते ही पीड़ित के परिवार और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया, पास की सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद इलाके में पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई।
महीने की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना में, 20 साल के एक व्यक्ति ने दिल्ली के कैंटोनमेंट इलाके में एक लड़की और फिर खुद को चाकू मार लिया था।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र CM को नोटिस भेजा, 8 मई तक जवाब मांगा

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी किया है। कोर्ट ने 8 मई तक जवाब देने के लिए कहा है। कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोद राव की याचिका पर यह समन जारी किया है।
प्रफुल्ल 2024 का विधानसभा चुनाव नागपुर साउथ वेस्ट सीट से फडणवीस से 39,710 वोटों से हार गए थे। जनवरी में दायर याचिका में प्रफुल्ल ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर फडणवीस की जीत को अवैध घोषित करने की मांग की है।
जस्टिस प्रवीण पाटिल ने अपने चैंबर में याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने इसी तरह की याचिकाओं पर नागपुर वेस्ट से भाजपा विधायक मोहन माटे और चंद्रपुर जिले की चिमूर सीट से विधायक कीर्तिकुमार भांगड़िया को भी नोटिस जारी किए हैं।