अगले 6 दिनों में दिल्ली समेत इन राज्यों में चलेगी ‘लू’, यहां 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

By
On:
Follow Us




सांकेतिक फोटो।
छवि स्रोत: पीटीआई
सांकेतिक फोटो।

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने भारत के विभिन्न राज्यों में लू चलने और तापमान में भारी बढ़ोतरी की संभावना का अपडेट जारी किया है। IMD ने शुक्रवार को बताया है कि आने वाले दिनों में केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। IMD ने कहा है कि दिल्ली में 6 या 7 अप्रैल की तारीख तक कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

इन राज्यों में चलेगी लू

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि आने वाले 6 दिनों उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने का अनुमान है। लू से प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश शामिल है। इसके साथ ही मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने हाल ही में जानकारी दी थी कि भारत में अप्रैल से लेकर जून महीने तक सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। इसके साथ ही मध्य व पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू चलने की संभावना है। बता दें कि भारत में आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच चार से सात दिन लू चलती है।

इन राज्यों में ज्यादा दिनों तक चलेगी लू

भारत के जिन राज्यों में सामान्य से अधिक लू वाले दिन रहने का अनुमान है, उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के उत्तरी हिस्से और तमिलनाडु शामिल हैं। उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में इस अवधि के दौरान 10 से 11 दिन तक लू चल सकती है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- पकड़े जाने के डर से शख्स ने निगल लिया मिलावटी हेरोइन, ढाई महीने बाद हुई मौत

‘मैं एक नेता हूं, आतंकवादी नहीं, 7 प्रधानमंत्रियों से हुई थी मेरी बात’, SC में यासिन मलिक ने दी सफाई

नवीनतम भारत समाचार

Source link

Mint kapil

I am an independent thinker and student. I like writing blogs a lot. I have been writing for the last 4 years.

For Feedback - samvadshiv@gmail.com

Related News

Leave a comment